रेलवे में पक्की नौकरी की मांग पर लखनऊ में जुटे देश भर के कुली नेता*
केंद्र सरकार और रेलमंत्रालय पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
~कुलियों की अखिल भारतीय बैठक में पास किए गए कई प्रस्ताव
~2008 की तरह एक बार फिर कुलियों ने रेलवे में भर्ती खोलने की मांग
~कुलियों के वाट्सएप ग्रुप में अरसे से चला व्यापक विचार विमर्श
~लोकसभा के नेता विरोधी दल राहुल गांधी से भी जता चुके हैं अपना दर्द
~परिवार का पेट पालना हुआ मुश्किल
~बच्चों को पढ़ाने का भी नहीं निकल रहा खर्च
रेलवे में पक्की नौकरी की मांग को लेकर पूरे देश के कुली नेता गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे। अखिल भारतीय बैठक में उन्होंने एक स्वर से रेल मंत्री लालू यादव के कार्यकाल वर्ष 2008 में की गई घोषणा को दोबारा लागू करने की मांग की। चारबाग स्टेशन पर इस दौरान कुलियों ने कहा कि उनका एक मात्र लक्ष्य रेलवे में नौकरी पाना है। कुली नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बार-बार वादा खिलाफी कर रही है। पुराना आदेश होने के बावजूद उन्हें रेलवे में पक्की नौकरी नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशनों पर आउटसोर्सिंग में शुरू की गई ट्राली प्रथा से वह लगभग बेरोजगार हो गए हैं। कुलियों ने कहा कि उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा और इलाज की सुविधा की घोषणा भी अभी तक लागू नहीं हो चुकी है।
कुलियों की राष्ट्रीय बैठक के आयोजक राम सुरेश यादव एवं ऑल इंडिया कुली संघ के महामंत्री फतेह मोहम्मद ने बताया कि सभी कुलियों को दुर्घटना बीमा की सुविधा मिलनी चाहिए। बुजुर्ग कुलियों पेंशन देने की मांग भी सरकार पूरी नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने प्रयागराज में कुलियों के ऊपर लगाए गए फर्जी मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग भी की।उन्होंने बताया कि कुलियों के वाट्सएप ग्रुप में चले व्यापक विचार विमर्श में हमारे संघर्ष का सबसे बड़ा सवाल 2008 की तरह एक बार फिर कुलियों को रेलवे की नौकरी में समायोजित करने का उभरा है। इसलिए कुलियों ने एकजुट होकर सत्याग्रह अभियान चलने का निर्णय किया है।
*कुलियों की प्रमुख मांगें और प्रस्ताव*
कुलियों की राष्ट्रीय बैठक के आयोजक राम सुरेश यादव एवं ऑल इंडिया कुली संघ के महामंत्री फतेह मोहम्मद ने बताया कि इसके साथ ही कुछ सवाल हैं जिनका तत्काल हल होना भी हमारी जिंदगी के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। ऐसे में कई मुद्दों को भी अभियान में शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है।
1. रेलवे स्टेशनों पर आउटसोर्सिग में शुरू की गई ट्राली प्रथा को तत्काल रद्द किया जाए।