बीएसएनएल के सीजीएम एके मिश्र ने उपभोक्ताओं के लिए खोला पिटारा
लखनऊ। बीएसएनएल यूपी ईस्ट के सीजीएम एके मिश्र ने शनिवार को कहा है कि देश के करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं को अब बीएसएनएल के स्वदेशी नेटवर्क के साथ बेहतर और गुणवत्तापरक सेवाएं मिलेंगी। एके मिश्र ने बताया कि संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने भारत संचार निगम लिमिटेड की सात नई सेवाओं और नए लोगो को को लॉन्च करके विभाग का भरोसा मजबूत किया है।। इसके साथ ही उन्होंने बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए 3 नए पिलर भी पेश किए हैं।सिक्योरिटी, अफॉर्डेबिलिटी और रिलायबिलिटी नामक इन तीन पिलर्स के लिए बीएसएनएल ने 7 नई सर्विसेज का भी ऐलान किया है।
बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह होगा स्पैम फ्री
बीएसएनएल ने नई सर्विस में स्पैम कॉल और मैसेज को ब्लॉक करने का रास्ता खोज लिया है। इसमें एआई के जरिए फ्रॉड कॉल और मैसेज को नेटवर्क लेवल पर ही ब्लॉक कर दिया जाएगा।
बीएसएनएल ने पहली FTTH बेस्ड Wi-Fi रोमिंग सर्विस शुरू की है। नई सर्विस से यूजर अब बिना किसी चार्ज के हॉट-स्पॉट पर हाई स्पीड इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे। यह सेवा पीएम के संसदीय क्षेत्र के काशी में प्रारंभ हो गयी है बीएसएनएल का IFTV बीएसएनएल ने भारत में पहली बार फाइबर-आधारित इंट्रानेट लाइव टीवी सर्विस शुरू की है। इसके जरिए यूजर 500 से ज्यादा लाइव चैनल को पे टीवी पर देख सकेंगे।
बीएसएनएल पहली बार का रहा ऑटोमैटिक सिम क्योस्क
बीएसएनएल के लाखों ग्राहक अब 24/7 सिम खरीदने, अपग्रेड करने, पोर्ट करने या बदलने की सुविधा का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए बीएसएनएल ने सिम कार्ड के लिए कियोस्क की सुविधा शुरू की है।
डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस
बीएसएनएल ने डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) सर्विस भी लॉन्च की है। जिसके जरिए सैटेलाइट से मोबाइल नेटवर्क को इंटिग्रेट करके बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
डिजास्टर रिस्पॉन्स सर्विस
प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति के लिए बीएसएनएल ने कनेक्टिविटी के लिए इमरजेंसी एनक्रिप्टेड कम्युनिकेशन डिजास्टर रिस्पॉन्स कम्युनिकेशन सर्विस लॉन्च की है। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मिलगी. यह ड्रोन या बैलून बेस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम होगा।
खदानों के लिए प्राइवेट 5G नेटवर्क
बीएसएनएल ने C-DAC के साथ मिलकर खदानों में कनेक्टिविटी देने के लिए 5G सर्विस शुरू की है. इसमें AI और IoT के जरिए हाई स्पीड कवरेज प्रदान की जाएगी।