आईआरसीटीसी के जीजीएम मनोज कुमार शर्मा ने लखनऊ पहुंचकर सेलिब्रेट की सिल्वर जुबली

रीजनल ऑफिस में की IRCTC की योजनाओं की समीक्षा

CRM अजीत सिन्हा ने दी योजनाओं की जानकारी

मनोज शर्मा ने कहा यात्रियों की सेवा ही हमारी ड्यूटी

IRCTC के 25 साल पूरे होने पर कर्मचारियों को दी बधाई

खानपान सेवाओं की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा के निर्देश

यात्रियों से भी लगातार फीडबैक लिए जाने पर दिया जोर

लखनऊ।

आईआरसीटीसी के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे करने पर सोमवार को। ग्रुप जनरल मैनेजर मनोज कुमार शर्मा लखनऊ पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा और उनकी टीम के साथ सिल्वर जुबली सेलिब्रेट की। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियो को भी IRCTC की योजनाओं और इसके प्रदर्शन के संबंध में जानकारी दी। जीजीएम मनोज शर्मा ने मातहतों को पूरी तरह मेहनत से ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करने के निर्देश दिए।

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने अपनी टीम के साथ जीजीएम का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय की योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने लखनऊ रीजन के गौरवशाली प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि अब पर्यटन में और अधिक इजाफा होगा। उन्होंने वाराणसी की तर्ज पर देश के सैकड़ों स्टेशनों पर बेस किचेन। बनाए जाने की जानकारी दी। CRM ने कहा कि 25 साल में IRCTC ने तमाम उतार चढ़ाव देखे हैं। लेकिन निगम कभी भी यात्रियों की सेवा से दूर नहीं हुआ। अगर कभी झटका लगा तो निगम दोगुनी ताकत से उभरकर अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफल रहा।

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, अंतरराष्ट्रीय/घरेलु हवाई यात्रा टूर पैकेजों का संचालन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) को रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और सेवाओं को उन्नत करने, पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अन्तर्राट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है। सरकारी निगम को जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूरी लगन और निष्ठा के साथ पूरी कर रहा है।

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन –