आईआरसीटीसी कराएगा देवभूमि उत्तराखंड के पर्यटन और धार्मिक स्थलों का भ्रमण

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और लखनऊ से बैठने की सुविधा

उत्तराखंड सरकार सब्सिडी पर करा रहा देवभूमि दर्शन

IRCTC देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत करा रहा यात्रा

सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से लोग हो सकेंगे रूबरू

देवभूमि उत्तराखंड यात्रा में थर्ड एसी के सफर के साथ रहने और खाने की सुविधा

भ्रमण के लिए वाहन की सुविधा भी देगा IRCTC

ऑनबोर्ड और ऑफबोर्ड में खाने पीने का इंतजाम करेगा IRCTC

पाताल भुवनेश्वर, जागेश्वर धाम, कैंचीधाम भी ले जायेगा IRCTC

टनकपुर, चम्पावत, लोहाघाट, बालेश्वर भी शामिल

कटारमल सन मंदिर, नानकमत्ता गुरुद्वारा और नैनीताल भी जा सकेंगे

लखनऊ।

उत्तराखंड सरकार और आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं को देवभूमि के पर्यटन और धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए तैयारी पूरी कर ली है। पूरी यात्रा का टूर पैकेज तैयार कर लिया गया है। आईआरसीटीसी ने ट्रेन में बुकिंग के साथ ही होटल में ठहरने, खाने-पीने और पर्यटन स्थलों के घुमाने का भी प्रबंध कर लिया है। देवभूमि उत्तराखंड का यह टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है।