विद्युत संविदा कर्मियों की छटनी के विरोध में प्रदेश व्यापी सत्याग्रह

आउटसोर्सिंग द्वारा कार्यरत श्रमिकों को 22,000 रुपए वेतन दिए जाने की मांग

कंप्यूटर ऑपरेटर को 25,000 रुपए वेतन दिए जाने की मांग

नियमित कर्मचारियों की भांति संविदा कर्मियों की सेवा अवधि 60 वर्ष किए जाने की मांग

संविदा कर्मियों की नियमावली बनाई जाने की मांग

5 वर्ष से अधिक से काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित रिक्त पदों पर समायोजित किए जाने की मांग

दस हजार रुपए वेतन पर कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को बिलिंग के कार्य के लिए विभाग दे मोबाइल

हड़ताल में शामिल न होने के बावजूद निकाले गए संविदा कर्मियों को कार्य पर वापस न लिए जाने की आलोचना

लखनऊ, 17 नवंबर।

विद्युत संविदा मजदूर संगठन उप्र की प्रान्तीय कार्यकारिणी ने एक बार फिर प्रदेश व्यापी छटनी का विरोध करने का ऐलान किया है। संगठन ने 03 दिसम्बर को प्रदेश के हर ज़िले में एक दिवसीय सत्याग्रह करने का निर्णय किया है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना की अध्यक्षता में संगठन के केंद्रीय कार्यालय हमबरा अपार्टमेंट,नरही, में हुई बैठक में किया गया है।

विद्युत मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विमल चंद्र पांडे ने बताया कि बैठक में वक्ताओं द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में संविदा कर्मियों की भारी पैमाने पर की जा रही छटनी का विरोध किया गया। इसके साथ ही संविदा कर्मियों की मांगों को लेकर संगठन द्वारा प्रबंधन के साथ किये गये समझौतों को लागू न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया । संगठन के संरक्षक एवं वरिष्ठ मजदूर नेता आर एस राय ने आउटसोर्सिंग द्वारा कार्यरत श्रमिकों को 22,000 एवं लाइनमैन, एस एस ओ तथा कंप्यूटर ऑपरेटर को 25,000 रुपए वेतन दिए जाने की मांग की है।उन्होंने गत मार्च की हड़ताल में शामिल न होने के बावजूद निकाले गए संविदा कर्मियों को कार्य पर वापस न लिए जाने की आलोचना की। उन्होंने बढ़े हुए काम के बावजूद वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों की छटनी करके बेरोजगार किए जाने का विरोध किया है।

विद्युत उपभोक्ताओं के अनुपात में हो संविदा कर्मियों की भर्ती विद्युत मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विमल चंद्र पांडे ने बताया कि श्री राय ने विद्युत उपभोक्ताओं के अनुपात में संविदा कर्मियों की भर्ती किए जाने और छंटनी किए गए संविदा कर्मियों को कार्य पर वापस लिए जाने की मांग की है । उन्होंने यह भी कहा कि नौ से दस हजार रुपए वेतन पर कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को असिस्टेंट बिलिंग के कार्य के लिए विभाग द्वारा मोबाइल दिया जाए। उन्होंने नियमित कर्मचारियों की भांति संविदा कर्मियों की सेवा अवधि 60 वर्ष किए जाने, 05 वर्ष से अधिक से काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित रिक्त पदों पर समायोजित किए जाने और संविदा कर्मियों की नियमावली बनाई जाने की मांग की है।

मजदूर संगठन के साथ संविदा संगठन के पदधिकारी भी रहे मौजूद