नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों का लिया जायजा

अवैध होर्डिंग और प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

सफाई कर्मचारी अपनी यूनिफॉर्म पहनकर ही सफाई करें

फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान चलाने के निर्देश

पेड़ों की छटाई किए जाने व हॉर्टिकल्चर वेस्ट उठान तत्काल कराए जाने के निर्देश

ओवरब्रिजों पर चिपकाए गए अवैध पोस्टर और ऑडियो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश

वाले शौचालयों को पूर्ण रूप से साफ-सुथरा रखने के निर्देश

लखनऊ, 18 नवंबर।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने सोमवार सुबह राजधानी के कई इलाकों का औचक निरीक्षण कर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर उन्हें सफाई संबंधी जरूरी निर्देश भी दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा भी की।

– अवैध होर्डिंग और प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश:

नगर आयुक्त महोदय ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों पर लगी अवैध होर्डिंग और प्रचार सामग्री को हटाया जाए।

– डिवाइडरों की सफाई:

मुख्य मार्गों पर बने डिवाइडरों पर व्याप्त गंदगी को हटाने और उनकी सफाई करने के निर्देश दिए गए।