महापौर ने जीआईएस सर्वे से परेशान लोगों को दी राहत

लखनऊ, 22 नवंबर।

राजधानी में स्थित भवनों के जीआईएस सर्वे में किए गए कर निर्धारण से कई गुना गृह कर बढ़ने से परेशान लोग समाधान दिवस पर नगर निगम दफ्तर पहुंचे। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने सभी जोनल अफसरों और कर अधिकारियों से उनकी शिकायतों का निस्तारण कराकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। समाधान दिवस का आयोजन लखनऊ नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में किया गया। जिसमें एक अप्रवासी भारतीय सहित 66 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

मुख्य कर अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में भवन स्वामियों से जी.आई.एस. द्वारा किए गए कर निर्धारण के विरुद्ध लिखित आपत्तियां साक्ष्य व भवन की वर्तमान फोटो सहित आमंत्रित किए गए थे। समाधान दिवस की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। महापौर ने आगन्तुको की समस्याएं स्वयं सुनकर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जी.आई.एस. समाधान दिवस में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के साथ सभी अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जी.आई.एस. सर्वे की टीम भी मौजूद रही।

66 आपत्तियों में से सभी का निस्तारण मौके पर मुख्य कर अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में जोनवार 66 आपत्तियां प्राप्त हुई। जिसमें से सभी 66 आपत्तियों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जी.आई.एस. समाधान दिवस में महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने सभी भवनस्वामियों की शिकायतो को सुना एवं सभी जोनल अधिकारियों को शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिये । महापौर और नगर आयुक्त द्वारा स्वयं सुनवाई कर आपत्तियों का निराकरण कराये जाने पर भवन स्वामियों द्वारा नगर आयुक्त का आभार भी व्यक्त किया गया।

समाधान दिवस प्रत्येक शुक्रवार को आज सम्पन्न जी.आई.एस. समाधान दिवस में समस्त जोनल अधिकारीगण अपने अधीनस्थ कर अधीक्षक एवं राजस्व निरीक्षको के साथ उपस्थित रहे, जिनके द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर तत्काल ही गणना व जाँच करते हुए मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं नगर आयुक्त ने बताया कि उक्त जी.आई.एस. समाधान दिवस प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित करते हुए जी.आई.एस. के सभी प्रकरणो का निस्तारण कराये जाने तक जारी रखा जायेगा।

सबसे ज्यादा शिकायतें जोन छह की

जोन-1 – 12 जोन-2 – 05 जोन-3 – 06 जोन-4 – -06 जोन-5 – 04 जोन-6 – 15 जोन-7 – 13 जोन-8 – 05

समाधान दिवस में क्रम में प्रमुख निस्तारित प्रकरण

1- आपत्तिकर्ता छिद्दू, भ.सं. 499/142, हसनगंज, मनकामेश्वर मंदिर, भ.आई.डी. 9157बी 32021 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 28800 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 15120.

2- आपत्तिकर्ता हेमलता तिवारी, भ.सं 498/206/2बी/405, फैजा़बाद रोड, विवेकानन्द पुरी वार्ड भ.आई.डी. 9157बी85892 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 40824 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 26892

3- आपत्तिकर्ता कल्पना श्रीवास्तव, भ.सं. ई-03/361, विनय खण्ड-3, राजीव गांधी-द्वितीय वार्ड भ.आई.डी. 9157सी21039 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 17325 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 12474

4- आपत्तिकर्ता पीयूष अवस्थी 256/82क, जोन 2, वार्ड तिलकनगर, कुंडरी रकाबगंज, भ.आई.डी. 9157ए52608 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 32400 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 15120