महापौर सुषमा खर्कवाल ने खुद बैठकर निपटाए गृहकर की शिकायतों के 48 मामले

लखनऊ, 29 नवंबर।

राजधानी में स्थित भवनों के जीआईएस सर्वे में किए गए कर निर्धारण से कई गुना गृह कर बढ़ने से परेशान लोग समाधान दिवस पर नगर निगम दफ्तर पहुंचे। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने सभी जोनल अफसरों और कर अधिकारियों से उनकी शिकायतों का निस्तारण कराकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। समाधान दिवस का आयोजन लखनऊ नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में किया गया। 48 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

मुख्य कर अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में जीआईएस सर्वे से परेशान भवन स्वामियों की आपत्तियों फोटो सहित आमंत्रित की गई थीं। जी.आई.एस. समाधान दिवस में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के साथ सभी अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जी.आई.एस. सर्वे की टीम भी मौजूद रही। समाधान दिवस की अध्यक्षता मा. महापौर सुषमा खर्कवाल ने की । महापौर द्वारा आगन्तुको की समस्याएं स्वयं सुनकर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

48 आपत्तियों का निस्तारण मौके पर ही निस्तारण

1- आपत्तिकर्ता तनु पाण्डेय, भ.सं. ई4एम/326, अलीगंज सेक्टर-एम, वार्ड लाला लाजपत राय, भ.आई.डी. 9157बी 23958 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 14580 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 7020.

2- आपत्तिकर्ता राम कुमार खन्ना, भ.सं 512/001एच, निशातगंज लेन नं0 1 से 6, काल्विन कालेज-निशातगंज वार्ड भ.आई.डी. 9157बी86805 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 14480 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 11520

3- आपत्तिकर्ता जानकी बल्लभ दुर्गापाल, भ.सं. ईडी-प्/642, एल्डिको-1, शारदा नगर प्रथम वार्ड भ.आई.डी. 9157एफ01486 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 28350 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 21600