भारत रत्न स्व.अटल की जन्मशती पर रोडवेज यात्रियों की बल्ले बल्ले
लखनऊ, 24 दिसम्बर।
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मशती पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बड़ा तोहफा दिया है। 25 दिसंबर से प्रदेश की जनता को कम किराये का सौगात मिलेगी। शताब्दी और जनरथ बसों में यात्री करीब 20 प्रतिशत सस्ते किराए में सफर कर सकेंगे।
परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि शीतकाल में अधिक से अधिक यात्रियों को वातानुकूलित आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किराये में कमी की जा रही है। इससे यात्रियों को कम किराये पर आरामदायक यात्रा करने का लाभ मिलेगा। साथ ही निगम की एसी बसों का लोड फैक्टर भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि इससे आय में भी वृद्धि होगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि यात्री किराये में लगभग 20 प्रतिशत तक की कमी की गयी है। वातानुकूलित 3X2 जनरथ/शताब्दी बस का किराया 25 दिसम्बर से 1.63 रूपये प्रति किमी0 प्रति यात्री की जगह 1.45 रूपये प्रति यात्री प्रति किमी0 तक हो जायेगा । इसके अलावा 2X2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रूपये प्रति किमी0 की जगह 1.60 रूपये यात्री प्रति किमी0 होगा।