नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने किया वेंडिंग ज़ोन में बनाई गई 40 दुकानों का उद्धघाटन

लखनऊ, 02 जनवरी।

नगर निगम ने गोमतीनगर के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में मौजूद वेंडिंग जोन में 40 आकर्षित दुकानों का निर्माण कराया है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वेंडिंग ज़ोन में बनाई गई 40 दुकानों का उद्धघाटन किया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने दुकानों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने नगर निगम द्वारा बनवाई गई बेहतरीन दुकानों को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। नगर विकास मंत्री ने दुकानों के आवंटन पत्र वितरित किए। नगर निगम द्वारा बनाई गई इन दुकानों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए महापौर की पूरी टीम को बधाई दी। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद शैलेन्द्र वर्मा , अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव , चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, जोनल अधिकारी संजय यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।