रेल कर्मियों के लिए प्रयागराज में ड्यूटी करना बना “जीवन का संघर्ष”
ड्यूटी पर बुलाए जाने के बाद उन्हें ठहरने और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव
कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान गंभीर अव्यवस्थाओं और प्रबंधकीय खामियों की ओर ध्यान आकर्षित
बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने में गंभीर चूक
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को शिकायत करते हुए लिखा पत्र
कर्मचारियों को अपने खर्चे पर महंगे होटलों में रुकना पड़ा
भविष्य में इस तरह की समस्याओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं
टी एन मिश्र, लखनऊ। कुंभ मेले के आयोजन के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान गंभीर अव्यवस्थाओं और प्रबंधकीय खामियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने में गंभीर चूक की है, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
“ड्यूटी पर बुलाया, लेकिन सुविधाओं का अभाव”
रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि कुंभ मेले के दौरान ड्यूटी पर बुलाए जाने के बाद उन्हें ठहरने और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर पहुंचने के बाद घंटों इंतजार के बावजूद उनके लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरी में कर्मचारियों को अपने खर्चे पर महंगे होटलों में रुकना पड़ा, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गईं।
“वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को लिखा गया पत्र”
कर्मचारियों ने अपने पत्र में प्रबंधन से शिकायत करते हुए कहा है कि उनके ठहरने और भोजन जैसी बुनियादी जरूरतों की पूरी तरह से अनदेखी की गई। उन्होंने प्रबंधन की इस लापरवाही को गंभीर समस्या बताया, जिससे न केवल कर्मचारियों को मानसिक तनाव झेलना पड़ा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ा।
“महंगे होटलों में रुकने की मजबूरी”