नगर निगम में सामान्य कर सम्बन्धी कोई नामांतरण नियमावली न होने से लोग त्रस्त

लखनऊ,10 जनवरी ।

नगर निगम में सामान्य कर सम्बन्धी कोई नामांतरण नियमावली न होने की समस्या से लोग त्रस्त हैं। नगर निगम लखनऊ के 8 ज़ोनो में अलग -अलग विधि अनुसार नामांतरण प्रकरण पर कार्यवाही के कारण यह प्रक्रिया शिकायतों की जड़ बन गई है। ऑनलाइन पोर्टल, मुख्यमंत्री पोर्टल, जनसूचना स्तर पर प्रकरण लम्बित व कर्मचारियों को कार्य सम्पादन में हो रही कठिनाइयों के साथ -साथ जनता को आ रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुये नगर निगम कर्मचारी संघ लगातार प्रयासरत है। इसको लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने नगर निगम लखनऊ में सामान्य कर भवन नामांतरण नियमावली की उपविधि शीघ्र बनवाने की माँग की है।

नगर निगम कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष शमील अखलाक़ ने बताया कि संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने नगर आयुक्त लखनऊ को पत्र के साथ तथ्यों और तकनीकी दिक्कतों की सूची भी प्रस्तुत की है। उन्होंने दिक्कतों को दूर करने के लिए शीघ्र ही नियमावली बनाये जाने की माँग की है।

तथ्यों के दृष्टिगत सामान्य कर के अन्तर्गत नामान्तरण उपविधि बनाये जाने पर हो विचार

1. नामान्तरण हेतु कई विक्रय विलेख/ श्रृंखला विलेख होने की स्थिति में नामान्तरण शुल्क की गणना भी ऑन लाइन आवेदन में की जाय। प्रत्येक विक्रय विलेख की दिनांक के आधार पर शुल्क भी पोर्टल पर प्रदर्शित व आगणित हो।

2. नामान्तरण हेतु ऑन लाइन आवेदन में साक्ष्य स्वरूप विक्रय विलेख, श्रृंखला विक्रय विलेख, मृत्यु प्रमाण-पत्र, शपथ-पत्र, अनापत्ति शपथ-पत्र, उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र, सक्षम न्यायालय द्वारा प्रदत्त उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र, भवन संबंधी मा0 न्यायालय के अन्तिम निर्णय की प्रति आदि अभिलेख, जिसके आधार पर आवेदन किया जा रहा है, समस्त अभिलेखों को स्कैन कर अपलोड करने के उपरान्त ही आवेदन स्वीकार्य किये जायं।

3. नगर निगम, लखनऊ ऑन लाइन आवेदन पर प्रपत्रों को अपलोड करने की क्षमता मात्र 300 ज्ञठ की क्षमता को बढ़ाया जाय।

4. ऑन लाइन आवेदन जिस आधार पर किया जा रहा है, उक्त सभी श्रेणी ;ब्संनेमद्ध प्रदर्शित रहे व उक्त आधार पर समस्त प्रपत्रों की जानकारी व उक्त सभी दस्तावेज स्कैन लोड करने की जानकारी प्रदर्शित हो।

5. प्राप्त प्रत्येक श्रेणी के आवेदन पर कार्यवाही हेतु नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी नामान्तरण उपविधि के अनुसार ही प्रत्येक जोन कार्यालयों में आवेदन पर कार्यवाही की जाय, जिससे एकरूपता बनी रहे।

6. पारिवारिक/ वरासतन नामान्तरण आवेदन उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र के आधार पर किया जाय अथवा 10 रु0 के नोटरी शपथ-पत्र पर प्राप्त पारिवारिक सिजरा/ शपथ-पत्र पर किया जाय।

7. 10रु0 के नोटरी अनापत्ति शपथ-पत्र के आधार पर परिवार के किसी एक सदस्य के नाम सम्पूर्ण भवन नामान्तरण कर नाम दर्ज किया जाय अथवा स्टाम्प

पंजीकरण अधिनियम के अन्तर्गत पारिवारिक सदस्यों द्वारा किसी एक सदस्य के नाम दर्ज किये जाने हेतु दान विलेख के आधार पर किया जाय।