” 10 कार्यकारिणी सदस्यों ने 45 लाख राजधानीवासियों की उम्मीदों पर पानी फेरा!”

लखनऊ, 10 मार्च।

“लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में सोमवार को बजट पर चर्चा के बाद उसको पास किया जाना था। लेकिन भाजपा के ही आठ कार्यकारिणी सदस्य बैठक से में नहीं पहुंचे। जिससे विकास को लेकर राजधानी के 45 लाख लोगों की उम्मीद पर पानी फिर गया। बैठक में न शामिल होने वालों में सपा के भी दो सदस्य शामिल हैं। नगर निगम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 10 कार्यकारिणी सदस्यों के अनुपस्थित होने के पीछे किसी साजिश की बू आ रही है। इतिहास में पहली बार यह घटना हुई है। पार्षदों की मानें तो समय से बजट पास न होने से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र के विकास की गति सुस्त हो जाएगी। कार्यकारिणी सदस्यों के बिना बताए बैठा से गायब होने पर कई सवाल उठ रहे हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पारित करने के लिए बुलाई गई थी बैठक

राजधानी लखनऊ में नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक, जो वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पारित करने के लिए बुलाई गई थी। लेकिन बैठक अधर में लटक गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ पार्षद बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे, जिसके चलते नगर निगम का बजट पारित नहीं हो सका। इस स्थिति पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने गहरी नाराजगी जताई है। यह सब तब है जबकि सर्वदलीय बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। बैठक में शामिल नहीं होने आठ 8 भाजपा पार्षद और दो सपा पार्षद हैं।

सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पत्र और फोन के माध्यम से दी जा चुकी थी सूचना

नगर निगम मुख्यालय में यह बैठक सुबह 9 बजे प्रस्तावित थी। जिसकी सूचना सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पहले ही पत्र और फोन के माध्यम से दी जा चुकी थी। लेकिन आज की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा से केवल उपसभापति गिरीश गुप्ता और मनकामेश्वर वार्ड के पार्षद रणजीत सिंह ही उपस्थित हुए, जबकि अन्य 8 भाजपा पार्षद अनुपस्थित रहे। महापौर और नगर आयुक्त सहित सदन में सभी लोग कार्यकारिणी सदस्यों का इंतजार करते रहे परन्तु वह 12 बजे तक भी नहीं पहुंचे। जिसपर ने मेयर सुषमा खर्कवाल ने नाराजगी जाहिर की है। मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर अध्यक्ष को इस मामले में पत्र भेजकर अनुपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों से जवाब तलब करने की बात कही है।

अनुपस्थित पार्षदों के नाम:

अनूप कमल सक्सेना

उमेश सनवाल

मुकेश सिंह मोंटी

अनुराग मिश्रा

भृगुनाथ शुक्ला