लखनऊ में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 41 वाहन सीज, 88 वाहनों का चालान

लखनऊ, 4 जून 2025 लखनऊ शहर में अवैध टैक्सी स्टैंड, अवैध पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देश पर दो दिवसीय विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाना था।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज ने बताया कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा 3 और 4 जून को विशेष पर्वतन अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों जैसे घंटाघर चौक, होटल क्लार्क अवध के पीछे, मड़ियांव, सीतापुर रोड, पॉलिटेक्निक और अर्जुनगंजमें यह अभियान चलाया गया।

अभियान में की गई कार्रवाई :

03 जून 2025

16 बसों का चालान

13 बसें सीज

25 यात्री वाहनों का चालान

14 वाहन सीज

04 जून 2025

12 बसों का चालान,

04 बसें सीज

35 मोटर कैब का चालान