लखनऊ एयरपोर्ट को ‘ग्राहक अनुभव’ में अंतरराष्ट्रीय मान्यता, ACI वर्ल्ड से मिला ‘लेवल 2’ प्रमाणन

-यात्री सुविधा, डिजिटलीकरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से निखरा टर्मिनल 3 का अनुभव

-टर्मिनल 3 (T3) में आगमन व प्रस्थान हॉल में सूचना डेस्क और ग्राहक सेवा अधिकारी (CSE) तैनात

-डिजी यात्रा पंजीकरण, बोर्डिंग पास प्रिंटिंग, सेल्फ बैगेज ड्रॉप जैसी सेवाओं में मदद

-कॉमन यूज सेल्फ सर्विस (CUSS) किओस्क से तेज चेक-इन

-यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए ई-गेट्स और एयरोब्रिज

-प्री-पेड और ऐप आधारित टैक्सी काउंटर, ई-रिक्शा/ऑटो के लिए पार्किंग, खोया-पाया कार्यालय

-सीमित गतिशीलता (PRM) यात्रियों के लिए बेहतर साइनेज और विशेष पार्किंग

-व्हीलचेयर सहायता काउंटर और शिशु देखभाल कक्ष

-मोबाइल चार्जिंग स्टेशन और यूपी की सांस्कृतिक झलक जैसे सजावटी तत्व

-28,000 से अधिक पौधों के साथ हरा-भरा T3 परिसर

लखनऊ, 16 जुलाई 2025 चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCSIA) को वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। एयरपोर्ट संचालन कर रही लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (LIAL) को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) वर्ल्ड द्वारा ग्राहक अनुभव में उत्कृष्टता के लिए ‘लेवल 2’ प्रमाणन प्रदान किया गया है।

यह प्रमाणन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के सतत प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरने के लिए मिला है। ACI वर्ल्ड की सख्त समीक्षा प्रक्रिया और उद्योग की अनुशंसित प्रथाओं के आधार पर यह प्रमाणन दिया गया, जो CCSIA के यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित करता है।