लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

, लखनऊ, 23 अगस्त 2025

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की सामान्य बैठक के दूसरे दिन शनिवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उनमें से अधिकांश को पास कर दिया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर की आधारभूत संरचना, सांस्कृतिक धरोहर, शहरी सौंदर्यीकरण और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े निर्णय लिए गए। इन फैसलों में जहां एक ओर शहर की सड़कों और चौराहों का नामकरण प्रमुख विभूतियों के नाम पर करने पर सहमति बनी, वहीं दूसरी ओर पशु कल्याण, सिनेमा हॉल टैक्स और बिल्लियों को पालने पर लाइसेंस जैसे नए प्रावधान भी शामिल रहे।

बैठक की खास बात यह रही कि इसमें लखनऊ के निवासी और देश के गौरव अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर एक प्रमुख सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव पास किया गया। यह कदम शहर के युवाओं को विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में प्रेरणा देगा और शुभांशु शुक्ला के योगदान को सम्मानित करेगा। इस बैठक में उपाध्यक्ष चरणजीत गांधी और कार्यकारिणी सदस्य अनुराग मिश्रा, भृगुनाथ शुक्ला, गौरी साँवरिया, कृष्ण नारायण सिंह, सबा अहसन मंसूरी, अरुण कुमार राय, पिंकी रावत, राजेश सिंह, राम नरेश चौरसिया एवं संदीप शर्मा मौजूद रहे।

शहर की सड़कों और चौराहों के नामकरण से जुड़े प्रस्ताव

– त्रिवेणीनगर वार्ड की एक सड़क का नाम अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ल मार्ग होगा। – सरोजनीनगर वार्ड की कई सड़कों का नामकरण भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मार्ग के रूप में किया गया। – हुसैनगंज चौराहे से मवैया तिराहा तक (स्टेशन रोड) को सीएमएस के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी मार्ग के रूप में जाना जाएगा। – गोमतीनगर मिठाई वाला चौराहा से स्टेशन रोड तक के मार्ग का नाम महामना मालवीय मार्ग किया जाएगा। – विद्यावती द्वितीय वार्ड के चौराहे का नाम भगवान श्री बालाजी चौराहा रखा जाएगा। – इसी क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट का नाम माँ तारा उपवन तथा भगवान श्री बालाजी उपवन होगा।

कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं लगाने के प्रस्ताव भी पास

– रायबरेली रोड स्थित पार्क में सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। – वाल्मीकि वाटिका प्रेरणा स्थल पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

शहर के विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़े फैसले

– प्रत्येक वार्ड में 50 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे रात्रिकालीन रोशनी और सुरक्षा में सुधार होगा। – चिनहट एवं अन्य वार्डों में स्थित पार्कों का सौंदर्यीकरण और रखरखाव नगर निगम द्वारा किया जाएगा। – अव्यवस्थित पार्कों के लिए भी औद्यानिक अनुरक्षण की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। – लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 5 नए सामुदायिक केन्द्रों का निर्माण कराया जाएगा।

यातायात और औद्योगिक कार्यों के लिए कदम

– नो पार्किंग जोन में खड़े अवैध वाहनों को उठाने के लिए नगर निगम नई क्रेन सेवाएं शुरू करेगा। – पार्किंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पार्किंग नियमावली 2025 लागू करने पर सहमति दी गई।

नगर निगम ने इस बार पशु कल्याण पर दिया विशेष ध्यान