तेलुगु एसोसिएशन लखनऊ को मिला नया नेतृत्व, वरिष्ठ IAS व विशेषज्ञों के हाथों में कमान
लखनऊ, 28 मार्च 2026
लखनऊ में तेलुगु एसोसिएशन को नया नेतृत्व मिल गया है, जिससे समुदाय में उत्साह का माहौल है। राम नवमी की पूर्व संध्या पर व्हील्स क्लब में आयोजित आम सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। वरिष्ठ IAS अधिकारी एल. वेंकटेश्वरलु को मुख्य संरक्षक और के. रविंदर नाइक को अध्यक्ष चुना गया। डॉ. के. सुधा राव और सतीश उपाध्यक्ष बनाए गए, जबकि सुधाकर रेड्डी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मीडिया समन्वयक के. विश्वदेव राव ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तेलुगु समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान निवर्तमान समिति को सम्मानित भी किया गया। नई टीम में प्रशासनिक अनुभव और पेशेवर दक्षता का समावेश है, जिससे संगठन के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
तेलुगु एसोसिएशन लखनऊ (TAL) – पदाधिकारियों की सूची
मुख्य संरक्षक: एल. वेंकटेश्वरलु (IAS)
अध्यक्ष: के. रविंदर नाइक (IAS)
उपाध्यक्ष:
डॉ. के. सुधा राव (पूर्व CMD, एनसी रेलवे)
सतीश
महासचिव: सुधाकर रेड्डी
संयुक्त सचिव:
डॉ. अदापा