भाईदूज पर जेल की सलाखों के पार भी कायम रहा भाई-बहन का प्यार

लखनऊ, 11 नवम्बर

भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाईदूज बुधवार प्रदेश की सभी जेलों में भावुक माहौल के बीच मनाया गया। जेल में निरुद्ध भाइयों को तिलक लगाने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। जेल की सलाखें भी भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के प्यार को रोक नहीं सकीं।

बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और जल्द घर वापसी की कामना की।

भाईदूज के अवसर पर जेल मंत्री की पहल पर जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। जेल में आने वाली महिलाओं को बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया गया। साथ ही उनके खानपान और पेयजल की भी व्यवस्था की गई, ताकि दूर-दराज से आने वाली बहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

किसी बहन के हाथ में पूजा की थाली थी तो कोई मिठाई लेकर पहुंची थी।

भाइयों को तिलक लगाने के दौरान कई बहनें भावुक हो गईं। उन्होंने अपने भाइयों से भविष्य में अपराध से दूर रहकर अच्छा जीवन जीने और परिवार का सहारा बनने का संकल्प लेने की बात कही।